ग्राम प्रधान को असानी से हटाने का तरीका / How to remove village head

Share:


नमस्कार मैं हूं अंकित त्रिपाठी, आज हम इस लेख के माध्यम से बात करेंगे कि आप अपने यहां के प्रधान को कैसे हटा सकते हैं। साथ ही प्रधान को हटाने के लिए क्या-क्या प्रोसेस करनी पडती है।

ग्राम प्रधान को असानी से हटाने का तरीका / How to remove village head
How to remove village head    


        ग्राम प्रधान को असानी से हटाने का तरीका

देश की करीब 70 फीसदी आबादी गाँवों में रहती है और पूरे देश में दो लाख 39 हजार ग्राम पंचायतें हैं। त्रीस्तरीय पंचायत व्यस्था लागू होने के बाद पंचायतों को लाखों रुपए का फंड सालाना दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की जिम्मेदारी प्रधान और पंचों की होती है।

इसके लिए हर पांच साल में ग्राम प्रधान का चुनाव होता है, लेकिन ग्रामीण जनता को अपने अधिकारों और ग्राम पंचायत के नियमों के बारे में पता नहीं होता।

एक विधायक को कितनी सैलरी मिलती है? vidhayk ko kitini salary milti hai. By akt

क्या होती है ग्राम पंचायत ?

किसी भी ग्रामसभा में 200 या उससे अधिक की जनसंख्या का होना आवश्यक है। हर गाँव में एक ग्राम प्रधान होता है। जिसको सरपंच या मुखिया भी कहते हैं। 1000 तक की आबादी वाले गाँवों में 10 ग्राम पंचायत सदस्य, 2000 तक 11 तथा 3000 की आबादी तक 15 सदस्य होने चाहिए। ग्राम सभा की बैठक साल में दो बार होनी जरूरी है। जिसकी सूचना 15 दिन पहले नोटिस से देनी होती है।

How to remove village head
ग्रामसभा की बैठक बुलाने का अधिकार ग्राम प्रधान को होता है। बैठक के लिए कुल सदस्यों की संख्या के 5वें भाग की उपस्थिति जरूरी होती है। ग्राम पंचायत के 1/3 सदस्य किसी भी समय हस्ताक्षर करके लिखित रूप से यदि बैठक बुलाने की मांग करते हैं, तो 15 दिनों के अंदर ग्राम प्रधान को बैठक आयोजित करनी होगी। ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा अपने में से एक उप प्रधान का निर्वाचन किया जाता है। यदि उप प्रधान का निर्वाचन नहीं किया जा सका हो तो नियत अधिकारी किसी सदस्य को उप प्रधान नामित कर सकता है।

क्या आप जानते है कि आप प्रधानमंत्री मोदी से कैसे मिल सकते है / how you can meet pm Modi. Prime minister

प्रधान को हटाना चाहते हैं आप

प्रधान और उपप्रधान को अगर पद से हटाना हो सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गाँव में एक बैठक बुलाएगा जिसकी सूचना कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी। बैठक में उपस्थित तथा वोट देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रधान एवं उप प्रधान को पदमुक्त किया जा सकता है।

क्या आप जानते है कि आप प्रधानमंत्री मोदी से कैसे मिल सकते है / how you can meet pm Modi. Prime minister


अगर ग्राम प्रधान या उप प्रधान गाँव की प्रगति के लिए ठीक से काम नहीं कर रहा है तो उसे पद से हटाया भी जा सकता है। समय से पहले पदमुक्त करने के लिए एक लिखित सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी को दी जानी चाहिए, जिसमे ग्राम पंचायत के आधे सदस्यों के हस्ताक्षर होने ज़रूरी होते हैं। सूचना में पदमुक्त करने के सभी कारणों का उल्लेख होना चाहिए।

जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा

हस्ताक्षर करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों में से तीन सदस्यों का जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गाँव में एक बैठक बुलाएगा जिसकी सूचना कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी। बैठक में उपस्थित तथा वोट देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रधान एवं उप प्रधान को पदमुक्त किया जा सकता है।

UPDATE BY ANKIT TRIPATHI
ANKIT TRIPATHI
  ANKIT TRIPATHI


2 comments:

  1. Agar sarpanch our Sachin apni manmani Karen tab ham kya Karen

    ReplyDelete
    Replies
    1. Gram dewari amghat post dewari ke gram radhan ne koi kam nahi kar rahe he bataye aise mera bharat mahan bane ga 9140258160 arun kumar hamare gawo ke basti me hend pampp 10 din se kharab he lekin ban hahi pa raha he

      Delete